दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कोतवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाले 35 वर्षीय राजकमल चौधरी ने 5 मार्च 2024 में 12 वर्षीय मासूम बालिका के साथ छेड़खानी की थी। बालिका की रिपोर्ट पर आरोपी राजकमल चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जो कि न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जहाँ से कुछ समय पूर्व ही वह जमानत पर बाहर आया। इसके बाद से वह लगातार मासूम बालिका और उसके परिजनों पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहा था। 5 दिसम्बर की शाम बालिका के मां बाप मजदूरी करने गये थे, मासूम अपने घर प्रताप धर्म कांटा खिन्नी मोहल्ला पर अकेली थी तभी आरोपी जबरन उसके घर में घुस गया। उसने मासूम को धमकाते हुए दुष्कृत्य किया और छेड़छाड़ की रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमकी दी कि यदि यह बात उसने किसी को बताई तो उसे और उसके परिवार को जान से खत्म कर देगा। दो दिन तक तो बालिका दहशत में थी लेकिन शनिवार को उसने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
Jabalpur News: 35 वर्षीय युवक ने घर में घुसकर मासूम से की दरिंदगी
byEditor In Chief
-
0
.jpeg)