Jabalpur News: तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रैक्टर भिड़ंत में 50+ घायल, 6 की हालत गंभीर

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां कटनी से जबलपुर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस गोसलपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 50 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुबह 10:30 बजे NH-30 पर हादसा

घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने आगे चल रहे गेहूं से भरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी बस पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और बस भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोसलपुर और सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 108 व निजी वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा इलाज

पुलिस के अनुसार 18 घायलों का इलाज गोसलपुर में, 21 घायलों का सिहोरा सिविल अस्पताल में, 6 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

चालक हिरासत में, जांच जारी

गोसलपुर थाना प्रभारी गाजीवती पुषाम ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। ओवरटेक के दौरान नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू

Post a Comment

Previous Post Next Post