दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कटंगी बाईपास चौराहे के पास स्थित यूनिटी वेयरहाउस पार्क में लगी भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की शुरुआत सबसे पहले डिलेवरी के वेयरहाउस से हुई, जिसके बाद यह तेजी से फैलते हुए रिलायंस फ्रेश और ब्रिटानिया के वेयरहाउस को भी अपनी चपेट में ले गई।बताया जा रहा है कि गोदामों के अंदर ज्वलनशील पदार्थ बड़ी मात्रा में रखे होने के कारण लगातार विस्फोट जैसी आवाजें आ रही हैं, जिससे आग और भी तेजी से भड़क रही है और हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और दमकल विभाग मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
(अपडेट जारी…)
Tags
jabalpur
