वृषभ: वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में किसी के बहकावे में आने से बचें। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है।
मिथुन: करियर के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है। सरकारी कार्यों में सतर्क रहें। परिवार में शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा।
कर्क: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और दूसरों की कमियां निकालने से बचें। व्यापार में बदलाव लाभदायक साबित हो सकता है, लेकिन अधिक मेहनत करनी होगी।
सिंह: आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो बेहतर अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ रहेगा।
कन्या: आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। पुराने कर्ज को लेकर चिंता बनी रह सकती है। पिता के स्वास्थ्य, विशेषकर आंखों से जुड़ी समस्या पर ध्यान दें।
तुला: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक: स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नए प्रयास सफल हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाएंगे। धैर्य बनाए रखें।
धनु: दिन शुभ समाचारों और खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की तैयारी हो सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिलेगा।
मकर: आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ: भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। बच्चों के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
मीन: हर काम सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। जोखिम भरे फैसलों से बचें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। संतान के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
