Jabalpur Breaking News: खजरी बायपास स्थित टायर गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया ;देखें वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
शहर के खजरी खिरिया बायपास स्थित एक टायर गोदाम में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि धुएं का काला गुबार और आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी अभी नहीं हो पाया है। दमकल विभाग और संबंधित अधिकारी आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post