Jabalpur News: कछियाना मोड़ के पास बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश 20 ग्राम सोने की चेन लूटकर फरार,

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
लार्डगंज थाना क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकली एक बुजुर्ग महिला चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई। मछरहाई निवासी 74 वर्षीय अंगूरी बाई जैन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार सुबह करीब 7:30 बजे वह गोलबाजार की ओर घूमने निकली थीं। कछियाना मोड़ के आगे बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और सामने से बाइक घुमाकर लौटते समय पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले से करीब 20 ग्राम वजनी सोने की चेन झपटकर छीन ली। वारदात के बाद दोनों आरोपी गंजीपुरा की ओर फरार हो गए।

पीड़िता ने बताया कि वह आरोपियों का चेहरा नहीं देख सकीं, क्योंकि संभवतः उन्होंने कपड़े से चेहरा ढका हुआ था। पीछे बैठा आरोपी पीले रंग की शर्ट पहने हुए था।

लार्डगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post