MP News: नाबालिग से दरिंदगी मामले में पीड़ित परिवार से मिले उमंग सिंघार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) नरसिंहपुर।
गोटेगांव क्षेत्र में नाबालिग से हुई दरिंदगी और हत्या की घटना के बाद शुक्रवार रात नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार से घटना की जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। सिंघार ने घटना को बेहद गंभीर और दुखद बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को अपनी ओर से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post