दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां रविवार रात करीब 10 बजे अधिवक्ता रॉबिन जैन पर बदमाशों ने हमला कर दिया। मारपीट में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब बैंक कॉलोनी में चौकसे डेयरी के पास अधिवक्ता रॉबिन जैन के साथ मारपीट की गई। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल विक्टोरिया ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हमले की घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। हमलावर कौन थे और उन्होंने किन कारणों से वारदात को अंजाम दिया, फिलहाल इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई और हमलावरों की पहचान से संबंधित जानकारी का इंतजार है।
Tags
jabalpur
