दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर में 12 लाख वृक्ष वाल्मीकि पद्धति से लगाए जाएंगे, इस कड़ी में पहले जुलाई से सितम्बर तक एक लाख पोधे लगाये जायेंगे और अक्टूबर माह में ग्यारह लाख पोधे लगाये जायेंगे जो आगे चलके वृक्ष बनेंगे। यह बात आज महापौर जगत बहादुर सिंह 'अन्नु' ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान बताई। महापौर ने बताया कि एक साथ शहर में 12 लाख वृक्ष लगाने का यह कीर्तिमान भी हो सकता है। वाल्मीकि पद्धति से जो वृक्ष लगाए जाने हैं उसके लिए जगह भी चयनित कर ली है, यहां पर ड्रिलिंग और जेसीबी के माध्यमों से गड्ढे किए जाएंगे। उसके उपरांत इन गड्ढों में जैविक पद्धति से जो खाद बनाई जाती है जिसमें गोबर, सड़ा हुआ गुड, एवं अन्य प्रकार जैविक तत्व शामिल होते है इन गड्ढों में डाला जाएगा उसके बाद पौधे लगाकर इन्हें फेंनसिंग से घेर कर, बोरिंग व वाटर गन से इनमें सिंचाई की जाएगी जो करीब 4 महीने तक चलेगी। इस पद्धति के माध्यम से जल्दी पौधे वृक्ष का रूप ले लेंगे। इसी के साथ जल संवर्धन के लिए वाटर हार्वेस्टिंग प्लान भी अब शहर में लागू किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य राम सोनकर भी उपस्थित थे।
Tags
jabalpur