दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों और अत्याचारों को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने सोमवार, 12 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे हमलों की खबरें विचलित और परेशान करने वाली हैं।
प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति, भाषा या पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हमले अस्वीकार्य हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में जल्द ही स्थिति सामान्य होगी और वहां की नवनिर्वाचित सरकार हिंदू, ईसाई, और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करेगी।
प्रियंका गांधी की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से इन अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।
पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमलों की खबरें विचलित करने वाली हैं। किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति, भाषा या पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हमले अस्वीकार्य हैं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 12, 2024
हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश में जल्द हालात सामान्य होंगे और वहां की नवनिर्वाचित सरकार हिंदू,…
