दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सदन की साधारण बैठक 2 दिसम्बर को होगी। नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम की सदन की साधारण बैठक 2 दिसम्बर 2024, सोमवार को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक नगर निगम परिसर में पं. भवानी प्रसाद तिवारी सभा कक्ष में होगी।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में लीज से संबंधित प्रस्तावों, उद्यानों और मार्गों का नामकरण, प्रतिमा स्थापना, सम्पत्ति मूल्यों का निर्धारण, क्षतिपूर्ति राशि, शहरी पार्किंग व्यवस्था और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के महंगाई भत्ते से संबंधित प्रस्ताव जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
Tags
jabalpur