IPL 2025 खिलाड़ी रिटेंशन लिस्ट: सभी टीमों ने जारी की खिलाड़ियों की सूची, जानिए किसे कितने करोड़ मिले

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन से पहले 31 अक्टूबर तक फ्रेंचाइजियों को रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी थी। मेगा ऑक्शन और रिटेंशन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पहले नियम जारी कर चुके है और इसी के साथ साथ टीमों की पर्स वैल्यू भी बढ़ाकर 120 करोड़ कर दी गई है। इसके तहत एक टीम रिटेंशन या राइट टू मैच कार्ड के तहत 6 खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है। 5 भारतीय या विदेशी कैप्ड खिलाड़ी रिटेन हो सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा 2 अन्कैप्ड खिलाड़ी रिटेन हो सकते हैं। सभी टीमों ने अपनी अपनी लिस्ट जारी कर दी है जिसमे पंत-राहुल-अय्यर जैसे कई चौकने वाले नाम सामने आये है जिन को टीम ने रिलीज कर दिया है और अब मेगा ऑक्शन इन पर जम के बोली लगने वाली है।

क्लासेन सबसे महँगे पर रिंकु की लंबी छलांग

क्लासेन को हैदराबाद ने सबसे ज़्यादा 23 करोड़ में रिटेन किया है पर रिंकु ने सबको चौका दिया है पिछली बार 55 लाख में बिके रिंकु ने अपनी फ़ील्डिंग और डेथ ओवर में बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान आकर्षित किया था इसी का नतीजा है कि कोलकत्ता ने उन्हें 13 करोड़ में रिटेन किया है।वही विराट को 21 धोनी को 4 तो रोहित को 16.30 करोड़ में रिटेन किया गया है इसी के साथ-साथ बुमराह, हार्दिक, पूरन, सूर्यकुमार ,रसेल,जडेजा जैसे कई अन्य बड़े नाम भी रिटेंशन लिस्ट में शामिल है।

मुंबई इंडियंस की रिटेंशन

मुंबई इंडियंस ने कुल पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इस रिटेंशन में हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.30 करोड़), रोहित शर्मा 16.30 करोड़), जसप्रीत बुमराह (18 करोड़) और तिलक वर्मा (8 करोड़) का नाम शामिल है।

सीएसके की रिटेंशन

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी कुल पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। सीएसके के रिटेंशन में महेंद्र सिंह धोनी (4 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), रविंद्र जडेजा (18 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़) और माथिसा पाथिराना (13 करोड़) को रिटेन किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद का रिटेंशन

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी अपने रिटेंशन में कुल पांच खिलाड़ियों को रखा है। सनराइजर्स के रिटेंशन में हेनरी क्लासेन (23 करोड़), पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), ट्रेविस हेड (14 करोड़) और नितीश रेड्डी (6 करोड़) को रिटेन किया है।

लखनऊ सुपरजाइंट्स का रिटेंशन

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने भी अगले सीजन के लिए पांच खिलाड़ी को रिटेन किया है। रिटेन हुए खिलाड़ी में निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), आयुष बडोनी (4 करोड़) और मोहसिन खान (4 करोड़) का नाम शामिल है।

दिल्ली कैपिटल्स का रिटेंशन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। दिल्ली की रिटेंशन में ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़), अक्षर पटेल (16.50 करोड़), कुलदीप यादव (13.25 करोड़) और अभिषेक पोरेल (4 करोड़) का नाम शामिल है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिटेंशन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने कुल तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। आरसीबी की रिटेंशन में विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (5 करोड़) का नाम शामिल है

राजस्थान रॉयल्स का रिटेंशन

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अगले सीजन के लिए कुल 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रिटेन किए हुए खिलाड़ी संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), संदीप शर्मा (4 करोड़), शिमरन हेटमायर (11 करोड़) और ध्रुव जुरेल (14 करोड़) का नाम शामिल है। इस तरह राजस्थान के पास अब एक भी आरटीएम नहीं बचा है।

गुजरात टाइटंस का रिटेंशन

गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने रिटेंशन में कुल पांच खिलाड़ियों को रखा है। इन पांच खिलाड़ियों में शुभमन गिल (16.50 करोड़), राशिद खान (18 करोड़), साई सुदर्शन (8.50 करोड़), शाहरुख खान (4 करोड़) और राहुल तेवतिया (4 करोड़) को रखा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स का रिटेंशन

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपनी रिटेंशन में कुल 6 खिलाड़ियों को रखा है। इन 6 खिलाड़ियों में सुनील नरेन (12 करोड़), रिंकू सिंह (13 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), हर्षित राणा (4 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़) और रमनदीप सिंह (4 करोड़) को शामिल किया गया है।

पंजाब किंग्स का रिटेंशन

पंजाब किंग्स की टीम ने सबसे कम सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। पंजाब के रिटेंशन में शशांक सिंह (5.4 करोड़) और प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़) को रखा है। इस तरह उसके पास कुल चार रिटेंशन होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post