मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा तबादला सूची जारी: जबलपुर समेत कई जिलों में बड़े फेरबदल , देखे लिस्ट

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई जिलों के एएसपी, पुलिस अधीक्षक (एसपी) और सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जबलपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थापना की गई है।

जबलपुर में हुआ बड़ा बदलाव

जितेन्द्र सिंह को अपराध, जिला जबलपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया गया है।

वहीं गौतम सोलंकी, जो कि मंदसौर में ASP थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADC) जोन-2 भोपाल नगरीय पुलिस पद पर पदस्थ किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी के रूप में अजय कैथवास को नियुक्त किया गया है।

 कुछ प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

1️⃣ सीताराम ससत्या – टीकमगढ़ से उमरिया ASP बनाए गए।

2️⃣ दिनेश कुमार कौशल – विशेष शाखा भोपाल से विशेष शाखा सागर के ZSP बनाए गए।

3️⃣ अनिल कुमार पाटीदार – बड़वानी से पुलिस मुख्यालय भोपाल में AIG।

4️⃣ सत्येंद्र सिंह तोमर – भोपाल से शाजापुर ASP।

5️⃣ अजय प्रताप सिंह – PTS पचमढ़ी से अजाक रेंज ग्वालियर SP।

6️⃣ नीरज कुमार पांडे – विसबल इंदौर से ADC जोन-2 भोपाल।

7️⃣ तेरसिंह बघेल – भोपाल से भौरी पुलिस अकादमी ASP।

8️⃣ शशांक गर्ग – शाजापुर से राजगढ़ ASP।

 रेडियो पुलिस में भी व्यापक बदलाव:

जितेन्द्र कुमार पटेल – रेडियो जोन जबलपुर से रेडियो मुख्यालय भोपाल।

सुनील राजौरे – रीवा से इंदौर रेडियो जोन।

गजेन्द्र सिंह वर्धमान – ग्वालियर से PTS पचमढ़ी SP।

नीतू कुमरे डाबर – अजाक भोपाल से रेल भोपाल ASP।

प्रेमलाल कुर्वे – झाबुआ से सतना ASP।

 महिला अधिकारियों को भी बड़ी जिम्मेदारी:

सुषमा अग्रवाल – रेडियो रीवा से रेडियो मुख्यालय SP।

दीपाली जैन – झाबुआ से सतना ASP।

ज्योति उमठ – राजगढ़ से SCRB, पुलिस मुख्यालय भोपाल में AIG।

अन्य जिलों में भी फेरबदल:

विजय डाबर – बालाघाट से धार ASP।

गीतेश गर्ग – टीकमगढ़ से अजाक रेंज भोपाल SP।

विवेक लाल – भोपाल से रीवा ASP।

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि प्रशासनिक कारणों से तबादले किए गए हैं। इससे पुलिसिंग में और अधिक सुधार होगा। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराध नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया गया है।

देखे लिस्ट 



Post a Comment

Previous Post Next Post