MP POLITICAL : जबलपुर - बीजेपी ने मीडिया सेंटर का किया शुभारंभ,वी.डी शर्मा ने कहा

MP DESK : (जबलपुर) - भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर में संभागीय मीडिया सेंटर शुरू किया है जिसमें इस विधानसभा चुनाव के दौरान मीडिया को जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी मौजूद थे..बाद में प्रेस से बातचीत करते हुए उन्होंने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा और एक बार फिर दिग्विजय सिंह को श्रीमान बंटाधार और कमलनाथ को श्रीमान करप्शननाथ कहा. हाल ही में कांग्रेस पार्टी के द्वारा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है.. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस सूची में अनेक अपराधियों को टिकट दी गई है..इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस में CWC का तो पता नहीं है परिवार ही टिकट बांट रहा है जिससे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह में तलवारे खींची हुई है...



Post a Comment

Previous Post Next Post