MP POLITICS : जबलपुर - कांग्रेस की दूसरी प्रत्याशी सूची आने के बाद विनोद ने कांग्रेस से दे दिया इस्तीफा

MP DESK : जबलपुर -





मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है जहां जबलपुर जबलपुर की दो विधानसभा सीटों के प्रत्याशी के नाम भी दूसरी लिस्ट में शामिल किए गए हैं जहां जबलपुर पनागर विधानसभा से राजेश पटेल को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है वही कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री  विनोद श्रीवास्तव की नाराजगी सामने आई है उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम एक पत्र लिखते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है जहां कांग्रेस नेता विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार पिछले 15 वर्षों से वह पनागर विधानसभा में कार्य कर रहे हैं उसके बाद भी ऐसे व्यक्ति को पार्टी के द्वारा टिकट दिया गया जिसको पूर्व में पार्टी के द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया था वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि राजेश पटेल के द्वारा पनागर विधानसभा में लगातार कांग्रेस को हराने के लिए कार्य किया जाता था जिसको लेकर कई बार पार्टी के प्रदेश नेतृत्व तक शिकायत की गई थी उसके बाद भी कांग्रेस पार्टी के द्वारा राजेश पटेल को टिकट दी गई वहीं उन्होंने ऐलान किया कि वह कांग्रेस की विचारधारा को लेकर पनागर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे जहां भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर के बीच अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विनोद श्रीवास्तव पनागर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे 




Post a Comment

Previous Post Next Post