Jabalpur Breaking News: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; देखें वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां तालिब शाह चौक पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगन सिद्दीकी पर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मंगल सिद्धि गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद घायल मंगन सिद्दीकी को जिला अस्पताल विक्टोरिया ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मंगल सिद्धि पर चाकू से हमला हो चुका है। शहर में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post