Jabalpur News: होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला संचालक का शव, पुलिस कर रही जांच

मृतक होटल संचालक सोनू भदौरिया का फाइल फोटो

दैनिक सांध्य बन्धु ग्वालियर।
 हजीरा थाना क्षेत्र में एक होटल संचालक सोनू भदौरिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही होटल में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक पिछले दो दिनों से लापता था और उसका फोन भी बंद था। जब उसके मौसेरे भाई ने होटल में जाकर देखा, तो शटर खुला हुआ था और अंदर से बदबू आ रही थी। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

मृतक सोनू भदौरिया का शव उसके होटल में बुरी हालत में पाया गया, जहां शरीर पर कीड़े भी पड़ चुके थे। सोनू के मौसेरे भाई गौरव सिकरवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। वे मृतक के परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर रहे हैं और होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post