MP News: कटनी में दलित परिवार के साथ मारपीट, थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, पीड़ित परिवार जीतू पटवारी और मुकेश नायक ने की मुलाकात

दैनिक सांध्य बन्धु कटनी। कटनी जीआरपी थाने में एक दलित परिवार के नाबालिग लड़के और उसकी दादी के साथ हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे घटना को लेकर व्यापक विरोध शुरू हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद, डीआईजी रेल पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दोषी पाते हुए थाना प्रभारी अरुणा वाहने और अन्य पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। 

पीड़ित परिवार से जीतू पटवारी, मुकेश नायक और अन्य कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात

पीड़ित परिवार से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और अन्य नेताओं ने की मुलाकात। कांग्रेस नेताओं ने घटना की निंदा की और इसे सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताया और पुलिस पर दलितों के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाया। सवाल उठाया कि पुलिसकर्मियों पर FIR क्यों नहीं दर्ज की गई और क्या उनके मकान तोड़े जाएंगे। इस दौरन पूर्व विधायक संजय यादव, जबलपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा,अतुल नरेश बाजपेयी,मनीष चंसोरिया एवं अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस झूठी राजनीति कर रही है और इस घटना की निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

कटनी एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि यह वीडियो पुराना है और इसकी जांच एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया को सौंपी गई है। रेलवे एसपी जबलपुर ने भी डीएसपी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने इस घटना को भाजपा के दलित विरोधी रवैये का प्रमाण बताया है और इसकी निंदा की है।

इस घटना ने मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर दलित अत्याचार के मुद्दे को गरम कर दिया है। कांग्रेस और अन्य दलों ने इसे लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post