Jabalpur Breaking News: 10 लाख में तय हुई थी डील, 2.5 लाख कैश के साथ होटल से युवती गिरफ्तार; देखें वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कोतवाली थाना पुलिस टीम ने ब्लैकमेलिंग आरोप में एक युवती को होटल से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवती ने ग्वारीघाट निवासी एक युवक को ब्लैकमेल कर उससे 10 लाख रुपए की मांग की थी। पुलिस ने युवती के पास से 2.5 लाख रुपए बरामद किए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवती मदन महल क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है और मूल रूप से शहडोल जिले की निवासी है। बताया जा रहा है कि युवती का ग्वारीघाट निवासी युवक सार्थक सिंह के साथ अफेयर था। 

इसके बाद युवती ने कथित तौर पर युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मामले में दोनों के बीच 10 लाख रुपए में डील तय होने की बात सामने आई है। युवक ढाई लाख रुपए देने के लिए गोपाल बाग स्थित एक होटल पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवती को होटल से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा है। पुलिस ने युवती के पास से लाखों रुपए बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवती के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post