Jabalpur News: भाजपा महानगर कार्यकारिणी पूरी, मीडिया, प्रचार और कार्यालय प्रभारियों के नामों का हुआ ऐलान

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा जबलपुर महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने संगठन के शेष छह पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। नई नियुक्तियों के तहत रवि शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी, नरेश चौधरी को सह मीडिया प्रभारी, सुंदर अग्रवाल को जिला प्रवक्ता, अनिल सिंह चौहान को जिला प्रचार मंत्री, राजेश रोहरा को कार्यालय प्रभारी और राहुल तिवारी को सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में रवि शर्मा को संगठन में उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इससे पहले जिला सह मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। अब उन्हें जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post