दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। निर्मला चर्च में स्वास्थ्य की माता मरियम के सम्मान में चल रही नौवेना प्रार्थना के छठवें दिन का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। मुख्य याजक, श्रद्धेय फादर जोय बा, संत नॉरबर्ट एबी जमतरा, द्वारा ध्वज आरोहण एवं मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया।
फा. जोय बा ने अपने उद्बोधन में कहा, "माता मरियम ख्रीस्तीयों के लिए आदर्श हैं, क्योंकि उनकी भक्ति, आराधना और स्तुति का एकमात्र उद्देश्य परमेश्वर की महिमा करना है।" उन्होंने उपस्थित भक्तों को माता मरियम के जीवन से प्रेरणा लेकर ईश्वर के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का संदेश दिया।
आज के आयोजन का संचालन इंडस्ट्रियल एरिया और पुलिस लाइन के विश्वासियों द्वारा किया गया, जिसमें श्री पुष्पराज बर्नार्ड, रूपेश गायकवाड, शुजा बर्नार्ड, मोंशी जोसेफ और रॉकी बर्नार्ड ने सक्रिय सहयोग दिया।
नौवेना प्रार्थना के सातवें दिन का संचालन शीतलामाई मेन रोड, बाई का बगीचा द्वारा किया जाएगा। पल्ली पुरोहित फा. क्रिस्टोफर और सचिव शैलेश जॉर्ज सहित अन्य समिति सदस्य, क्लेमेंट पायस, नरेश विश्वकर्मा, मनीष चार्ल्स, फ्रांसिस मरियान और एरिक दास, सभी भक्तों से विशेष आग्रह कर रहे हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आत्मिक लाभ प्राप्त करें।