दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रांझी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध जोर पकड़ रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, रविंद्र कुशवाहा ने बताया कि रांझी क्षेत्र में कई स्थानों पर उपभोक्ताओं की सहमति के बिना जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। कुशवाहा को इस बारे में जानकारी मिलने पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे।
उन्होंने देखा कि कई घरों में पहले से चालू और ठीक-ठाक हालत में लगे पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। यह देखकर स्थानीय जनता में आक्रोश फैल गया और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। क्षेत्रीय लोगों ने स्पष्ट रूप से स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार कर दिया और इसके चलते जो स्मार्ट मीटर पहले ही लग चुके थे, उन्हें हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाए गए।
इस विरोध प्रदर्शन में जग्गू विश्वकर्मा, संजू ठाकुर, विष्णु बर्मन, देवेंद्र सेन (काकू), मोहन रजक, आलोक भट्ट, चंदू जैन, सोनू गुप्ता सहित क्षेत्र के अन्य लोग भी शामिल थे। जनता के विरोध के कारण स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम को वापस लौटना पड़ा।
Tags
jabalpur