Jabalpur News: लम्हेटी घाट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना तिलवारा क्षेत्र के लम्हेटी में नर्मदा नदी के बीच में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शनि ठाकुर (23 वर्ष), निवासी तिलवारा घाट ने पुलिस को जानकारी दी कि वह गत दोपहर करीब 2 बजे मछली मारने के लिए त्रिशूल भेद घाट लम्हेटी आया था।

नर्मदा नदी में उसने एक अज्ञात पुरुष का शव देखा, जो लगभग 40-45 वर्ष का प्रतीत हो रहा था। शव पानी में उतराता हुआ नजर आया। पास जाकर उसने देखा कि शव लगभग 4-5 दिन पुराना था और इसकी चमड़ी सड़ चुकी थी। जलीय जीवों द्वारा शव को छतिग्रस्त कर दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post