Jabalpur News: रेनबसेरा के सुपरवाइजर-केयर टेकर ​​​​​​​पर FIR , संस्था ब्लैकलिस्ट

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर में शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इसी दौरान रेन बसेरा में रुकने वाले गरीबों से पैसों की वसूली का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने सुपरवाइजर और केयर टेकर के खिलाफ FIR दर्ज की है।

कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना से शिकायत की गई थी कि रेन बसेरा में फ्री में ठहरने की सुविधा के बावजूद 50-50 रुपये वसूले जा रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट की थी। जांच में पाया गया कि सुपरवाइजर जितेंद्र विश्वकर्मा ने करीब तीन से चार लोगों से जबरन पैसे लिए थे।

जांच के बाद नगर निगम द्वारा संचालित इस रेन बसेरा की संस्था को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। अब इसे दूसरी संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है।

सीएसपी पंकज मिश्रा ने बताया कि "कलेक्ट्रेट से मिली शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने सुपरवाइजर और केयर टेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संस्था को ब्लैकलिस्ट करते हुए हटा दिया गया है।"

Post a Comment

Previous Post Next Post