Breaking News: तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, 73 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध तबला वादक और पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। वे 73 वर्ष के थे और उनका इलाज सेन फ्रांसिस्को में चल रहा था, जहाँ उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था।

उस्ताद जाकिर हुसैन को भारत सरकार द्वारा 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। वे तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड विजेता भी रहे थे।

उनके पिता, उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी भी प्रसिद्ध तबला वादक थे, और उनकी मां का नाम बीवी बेगम था। जाकिर हुसैन की शुरुआती शिक्षा मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल स्कूल में हुई थी, और उन्होंने ग्रेजुएशन सेंट जेवियर्स कॉलेज से किया था।

11 साल की उम्र में उन्होंने अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया था, और 1973 में अपना पहला एल्बम 'लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड' लॉन्च किया था।

उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन से भारतीय संगीत और कला की दुनिया में अपूरणीय क्षति हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post