Jabalpur News: पता पूछने के बहाने दो युवकों ने महिला को रोका, फिर चेन छीनकर भागे

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर में चेन स्नैचिंग की वारदातें बढ़ती जा रही हैं, खासकर बुजुर्ग और असमर्थ महिलाओं को टारगेट बनाकर। सोमवार को भी दो लुटेरे एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब 55 वर्षीय महिला अपनी बेटी के घर पैदल जा रही थीं। सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे महिला विजय नगर से एसबीआई चौक की तरफ जा रही थीं, तभी दो युवक ने उन्हें रोककर पता पूछने लगे। एक युवक महिला से बात कर रहा था, जबकि दूसरा आसपास नजरें दौड़ा रहा था।

करीब 30 सेकंड की बातचीत के बाद, जैसे ही महिला आगे बढ़ी, एक युवक दौड़कर आया और गले से सोने की चेन छीन ली। दोनों युवक घटना को इतनी जल्दी अंजाम देकर फरार हो गए, कि महिला कुछ समझ पाती, तब तक वे गायब हो चुके थे। महिला ने फोन कर अपनी बेटी को घटना की जानकारी दी और फिर विजयनगर थाने पहुंची।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए हैं, जिनमें दोनों युवक वारदात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post