Astrology: आज का राशिफल

मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। 

वृषभ (Taurus): रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आय के साधन बढ़ेंगे लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे, इसलिए खर्चों पर काबू रखें। पार्टनरशिप में कोई काम ना करें, नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े फैसले आज टालें। 

मिथुन (Gemini): आज आपके कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। दफ्तर में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। 

कर्क (Cancer): काम में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी। मानसिक तनाव दूर होगा। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। सेहत का ख्याल रखना होगा। संघर्ष के बाद धन मिलेगा। व्यापारिक उलझनें सुलझेंगी। 

सिंह (Leo): धन की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। लंबी यात्रा से बचें, नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव संभव है, बात ना बिगड़ने दें। व्यापार में आंशिक लाभ होगा। 

कन्या (Virgo): किसी काम में व्यस्त रहेंगे। उन्नति के अवसर मिलेंगे। मन को शांत रखें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, अपना बजट बिगड़ने ना दें। छोटे-छोटे कार्यों को टालें नहीं। व्यापार में लाभ होगा। 

तुला (Libra): घर में मांगलिक कार्य होंगे। धन की स्थिति बेहतर होगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। काम में सफलता मिलेगी। पैसे का लेन-देन रिश्तेदारों के साथ ना करें। व्यापार से जुड़े काम बनेंगे। 

वृश्चिक (Scorpio): मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार धीरे-धीरे होगा। काम में लापरवाही से बचें। संतान से खुशी मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। यात्रा से लाभ होगा। 

धनु (Sagittarius): नए लोगों से मेल-मिलाप होगा। नई योजनाएं बनेंगी। परिवार को लेकर तनाव बढ़ सकता है, मन को शांत रखें। भाग्य का साथ मिलेगा। तनाव और दबाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। 

मकर (Capricorn): मित्रों की मदद से काम बनेंगे। मन में आलस्य रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। कहीं घूमने जाने की योजना बनेगी। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। 

कुंभ (Aquarius): प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। संपर्कों का लाभ उठाएंगे। आस्था और भक्ति बढ़ेगी। संबंधियों से तालमेल रहेगा। अनुभवियों से सलाह लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों से बचें। अनुशासन रखें। निरंतरता पर ध्यान दें। 

मीन (Pisces): भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह से काम बनेंगे। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, खान-पान में ध्यान दें। मित्रों से मदद मिलेगी। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post