वृष राशि : आज का दिन सूझबूझ से काम करने का है। व्यस्तता बनी रहेगी। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाएं।
मिथुन राशि : कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। शुभ समाचार मिल सकता है, लेकिन उसे सोच-समझकर आगे बढ़ाएं। बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। सामाजिक कामों में सामंजस्य जरूरी रहेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान आ सकता है।
कर्क राशि : दिन सकारात्मक रहेगा। यात्रा के दौरान जरूरी जानकारी मिल सकती है। विद्यार्थी मानसिक बोझ से राहत पाएंगे। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। किसी अजनबी से लेन-देन से बचें।
सिंह राशि : मिश्रित फलदायक दिन रहेगा। एक साथ कई काम मिलने से एकाग्रता भंग हो सकती है। माताजी नाराज हो सकती हैं। जिम्मेदारियों में गड़बड़ी की संभावना है। परिवार में शुभ कार्यक्रम से माहौल अच्छा रहेगा।
कन्या राशि : उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहेगा। बिजनेस में सुधार होगा। सरकारी टेंडर मिलने के संकेत हैं। घर की साज-सज्जा की योजना बन सकती है। ढील देने से बचें। संतान को आपकी बात बुरी लग सकती है। ईर्ष्या की भावना से दूर रहें।
तुला राशि : भावुकता और जल्दबाजी से निर्णय लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में अजनबियों से दूरी रखें। सेहत को लेकर सतर्क रहें। मित्र से दिल की बात साझा कर सकते हैं। नया वाहन घर ला सकते हैं।
वृश्चिक राशि : मन कार्यों को लेकर व्याकुल रहेगा। संतान की सेहत में गिरावट हो सकती है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। दूर के परिजन से निराशाजनक खबर मिल सकती है। भाई-बहनों से अच्छे संबंध रहेंगे। धन अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।
धनु राशि : नया घर या दुकान खरीदने का योग है। अतिथि के आगमन से घर में चहल-पहल रहेगी। काम को टालने से बचें। कोई विरोधी परेशानी खड़ी कर सकता है। ससुराल पक्ष से विवाद संभव है। वाणी में सौम्यता रखें।
मकर राशि : सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नया कुछ करने की कोशिश सफल होगी। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी। बिजनेस में बदलाव फायदेमंद रहेगा। पुरानी गलती पर पछतावा होगा। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि : धन में वृद्धि होगी। किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेने से बचें। पुराना लेनदेन निपटाना होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। पारिवारिक टेंशन संभव है। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।
मीन राशि : जरूरतें पूरी होंगी। मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। किराये की आमदनी बंद हो सकती है। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र की परेशानी से मन अशांत रहेगा। लोन की प्रक्रिया में देरी संभव है। संतान के लिए नया वाहन लाने का विचार बन सकता है।