दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बेलगाम कैंट बोर्ड के वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार को जेएजी (ओजी) पद पर पदोन्नत करते हुए जबलपुर कैंट बोर्ड का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। बता दें कि पूर्व सीईओ अभिमन्यु सिंह का हाल ही में जयपुर तबादला हो गया था, जिसके बाद से रक्षा संपदा अधिकारी नेहा गुप्ता अस्थायी रूप से इस पद का प्रभार संभाल रही थीं।
राजीव कुमार इससे पहले जबलपुर में रक्षा संपदा अधिकारी रह चुके हैं। ऐसे में वे यहां की स्थानीय कार्यप्रणाली, भौगोलिक स्थिति और कैंट क्षेत्र की चुनौतियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उनका शांत और सहयोगी स्वभाव उन्हें कर्मचारियों और नागरिकों के बीच लोकप्रिय बनाता है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि एक अनुभवी अधिकारी के रूप में राजीव कुमार जबलपुर कैंट बोर्ड की जिम्मेदारियों को किस तरह निभाते हैं, और उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को कितनी गति मिलती है।
Tags
jabalpur