वृष राशि वालों को जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए। परिवार में मांगलिक कार्यों की तैयारी से वातावरण खुशनुमा रहेगा, परंतु पड़ोस में विवाद से मन अशांत रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। राजनीति में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं और किसी पर निर्भर न रहें।
मिथुन राशि के लिए आज का दिन खास रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में हल्की तकरार संभव है। कोई पुराना राज उजागर हो सकता है। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। परिवार में किसी से उपहार मिलने की संभावना है।
कर्क राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा। विदेश व्यापार में सतर्क रहें। अनजान लोगों से दूरी रखें। रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। अपने कार्य पूरे करने के लिए मेहनत करनी होगी।
सिंह राशि वालों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। मित्र की मदद करेंगे और कानूनी मामला सुलझ सकता है। ससुराल से संबंधों में सुधार होगा।
कन्या राशि वालों को वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना चाहिए। महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। तकनीकी ज्ञान से लाभ होगा। किसी और के मामले में दखल न दें। परिवार में शुभ आयोजन की तैयारी हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।
तुला राशि के लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा। कानूनी मामला परेशानी दे सकता है। मनचाहे खर्च होंगे, लेकिन सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में साख बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में सुधार लाने की आवश्यकता है। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है।
वृश्चिक राशि के लिए दिन लाभदायक रहेगा। छोटे निवेशों से मुनाफा होगा। मनचाही इच्छा पूरी होगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। अविवाहित लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धनु राशि के लिए आज खर्चे अधिक रहेंगे। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। नौकरी में विवाद संभव है। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। संतान की मनमानी से मन दुखी रहेगा। विपरीत परिस्थिति में संयम बनाए रखें।
मकर राशि के लिए दिन मिश्रित रहेगा। घर की सजावट पर ध्यान देंगे। संपत्ति से संबंधित कार्य सफल होंगे। पुरानी गलतियों से सबक लें। एक साथ कई कामों के चलते तनाव रहेगा, लेकिन कार्य पूरे होंगे। संतान को परीक्षा की तैयारी में सहायता देंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
कुंभ राशि वालों को लेनदेन के मामलों पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में प्रॉपर्टी विवाद की संभावना है। बड़े-बुजुर्गों से पुराने मुद्दे सुलझाने की कोशिश करेंगे। प्रगति के रास्ते खुलेंगे। पार्टनरशिप में काम करना लाभदायक रहेगा। वैवाहिक संबंधों में सुधार की संभावना है।
मीन राशि के जातकों को जोखिम भरे कामों से दूर रहना चाहिए। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा, पर खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। आय के नए साधन तलाशने में सफलता मिलेगी। किसी अजनबी से धन का लेनदेन न करें, नुकसान हो सकता है।
.jpg)