वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में अच्छा रहेगा। मेहनत रंग लाएगी और नए पद की संभावना बन सकती है। बॉस से मतभेद हो सकता है, लेकिन अहंकार को बीच में न लाएं। संतान किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आप भला सोचेंगे, लेकिन कुछ लोग उसे स्वार्थ समझ सकते हैं।
मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में किसी के बहकावे में आने से बचना होगा, नहीं तो विवाद हो सकता है। पिताजी की कोई बात आपको खल सकती है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। धैर्य रखें और नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। नाराज परिजन को मनाने की कोशिश सफल रहेगी।
कर्क राशि के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार में विवाह की बात पक्की होने से खुशी का माहौल बनेगा। पुराने कर्ज उतर सकते हैं। कपड़े, जूते या मोबाइल की खरीदारी संभव है, लेकिन आय को ध्यान में रखकर खर्च करें। भाग्य का साथ मिलेगा और आय में बढ़ोतरी होगी।
सिंह राशि वालों का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। एक साथ कई काम आने से तनाव बढ़ सकता है। जल्दबाजी से बचें और मां से सलाह लें। लंबे समय से अटका काम पूरा करने का प्रयास सफल हो सकता है। घर में नए मेहमान का आगमन खुशी देगा। पुरानी गलती से सीख लें।
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन आनंददायक रहेगा। अपनी कमियों को दूर कर आगे बढ़ेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी से वादा सोच-समझकर करें। संतान पक्ष से खुशखबरी और प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
तुला राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है और सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। धन का लेन-देन सोच-समझकर करें, धोखे की आशंका है। जीवनसाथी काम से बाहर जा सकते हैं। मित्र से मुलाकात होगी और पारिवारिक कलह दूर होती दिखेगी।
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन आय बढ़ाने वाला रहेगा। किसी सहयोगी की बात खटक सकती है, लेकिन धैर्य और साहस बढ़ेगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। घर की सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा और प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं।
धनु राशि वालों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव से तनाव रहेगा, फिर भी अच्छा लाभ मिलेगा। नए आइडिया आएंगे, उन्हें अमल में लाएं। राजनीति से जुड़े लोग दूसरों की सलाह से बचें।
मकर राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल न दें। पिताजी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। सिंगल लोगों को साथी की याद सताएगी। भावनाओं में लिए फैसले से बचें और पुरानी गलती से सीख लें।
कुंभ राशि वालों को बिजनेस में सतर्क रहना होगा, नुकसान की आशंका है। पार्टनरशिप में धोखा मिल सकता है। सेहत को लेकर जरूरी जांच कराएं। घूमने की योजना हो तो मां से सलाह लेकर जाएं।
मीन राशि वालों में आज कुछ नया करने की इच्छा जागेगी, जिससे जल्दबाजी हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। सलाह-मशवरा लाभ देगा और यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
.jpg)