दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने नगर निगम के रांझी जोन कार्यालय में पदस्थ एक टैक्स कलेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकायुक्त टीम ने नगर निगम के लाला लाजपत राय वार्ड क्रमांक 70 में पदस्थ टैक्स कलेक्टर चन्द्रभान नोनिया को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक कार्य के बदले फरियादी से रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत लोकायुक्त से की गई थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर कार्रवाई की और मंगलवार को रांझी जोन कार्यालय में आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम द्वारा मौके पर आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई की जा रही है।
लोकायुक्त की इस कार्रवाई से नगर निगम में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Tags
jabalpur
