दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा विभिन्न गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए नगद पुरस्कार घोषित किए गए हैं। एसपी ने घोषणा की है कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने, गिरफ्तारी में सहयोग करने अथवा सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को नाम के सामने दर्शाई गई पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
बरगी थाना के अपराध क्रमांक 212/26 में धारा 103(1), 332ए बीएनएस के तहत फरार अज्ञात आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। वहीं बरगी थाना के ही अपराध क्रमांक 146/26 में धारा 109(1) तथा बढ़ाई गई धारा 103(1) बीएनएस के मामले में फरार अज्ञात आरोपी पर भी 10 हजार रुपए का पुरस्कार रखा गया है।
भेड़ाघाट थाना के अपराध क्रमांक 143/2026 में धारा 69 बीएनएस एवं एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत फरार आरोपी शुभम पटेल पिता श्याम पटेल निवासी ग्राम पडुआ थाना भेड़ाघाट पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
ग्वारीघाट थाना के अपराध क्रमांक 118/26 में धारा 296(ए), 109(1), 351(1), 3(5) बीएनएस के तहत फरार आरोपियों मोहित केवट, बॉबी बाल्मीक और भरत ठाकुर पर 5 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया है।
बरगी थाना के अपराध क्रमांक 469/25 में धोखाधड़ी और कूटरचना से जुड़े मामले में फरार आरोपियों राजेन्द्र पुरी गोस्वामी, अम्बिका प्रसाद चैबे और मसका बर्मन पर 4 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
विजयनगर थाना के अपराध क्रमांक 185/26 में धारा 69 बीएनएस के तहत फरार प्रदीप तिवारी पर 4 हजार रुपए तथा अपराध क्रमांक 176/26 में धारा 309(4) बीएनएस के तहत फरार दिन्नू चौधरी और राजा चौधरी पर 3 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि फरार आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Tags
jabalpur
