Jabalpur News: 8 अक्टूबर को आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रांझी जल शोधन संयंत्र (WTP) के पंप हाउस के समीप 400 एम.एम. की राइजिंग मेन पाइप लाइन में लीकेज की समस्या आ गई है। पाइप लाइन के सुधार कार्य के चलते गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 की शाम शहर के कई बड़े इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने की अपील की है।

नगर निगम के कार्यपालन यंत्री (जल) कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 8 अक्टूबर को सुबह से ही राइजिंग मेन पाइप लाइन का सुधार कार्य शुरू किया जाएगा। इस मरम्मत कार्य के कारण रांझी जल शोधन संयंत्र से भरी जाने वाली कई उच्चस्तरीय पानी की टंकियां नहीं भरी जा सकेंगी, जिसके कारण शाम के समय संबंधित क्षेत्रों में नल नहीं चलेंगे।

जल आपूर्ति प्रभावित रहने से कुलीहिल, संजय नगर (आधारताल), शोभापुर, संजय नगर (रांझी), बजरंग नगर और मुक्तिधाम रांझी उच्चस्तरीय टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में पानी की सप्लाई ठप्प रहेगी। इन टंकियों के अंतर्गत आने वाली घनी आबादी वाले इलाकों के नागरिकों को शाम के समय पानी नहीं मिल सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post