दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शेयर बाजार और बल्क ट्रेडिंग में कम समय में 500 प्रतिशत तक के बंपर रिटर्न का लालच देकर जबलपुर की एक महिला से 2 करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर साइबर ठगों को पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन व एएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने यह सफलता हासिल की है।
प्रतिदिन 5% और दीर्घकालिक निवेश पर 500% रिटर्न का दिया था झांसा
जबलपुर निवासी पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जालसाजों ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश पर रोजाना 5 प्रतिशत और दीर्घकालिक निवेश पर 500 प्रतिशत तक का भारी रिटर्न देने का झांसा दिया। इसके अलावा सस्ते दाम पर बल्क ट्रेडिंग और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स का आश्वासन देकर उनसे कुल 2.27 करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए। शिकायत के बाद थाना अपराध में अपराध क्रमांक 5/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुणे में दबिश देकर दो आरोपी दबोचे
डीएसपी साइबर अंजुल अयंक मिश्रा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पक्के सुरागों के आधार पर पुणे (महाराष्ट्र) में दबिश दी। पुलिस ने मौके से केतन भोवोले (31) निवासी अकोला (हाल निवासी अष्टविनायक नगर, खराड़ी, पुणे) और यश देसाई (29) निवासी नासिक (हाल निवासी मुंढवा, पुणे) को दबोच लिया। जबलपुर लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने ठगी की राशि का हेरफेर करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
मामले में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल 2.27 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरोह के अन्य नेटवर्क और खातों की पड़ताल जारी है। कार्रवाई में उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास, आशुतोष मिश्रा, प्रधान आरक्षक हरीश डेहरिया, आरक्षक संतोष जाट, संजय मरावी, पवन डेहरिया एवं मनोज चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags
jabalpur