दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जबलपुर पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज अपराधों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने, उनकी गिरफ्तारी के संबंध में सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्तियों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी घोषणा के अनुसार थाना रांझी, तिलवारा, अधारताल एवं कोतवाली के कुल सात प्रकरणों में फरार आरोपियों और वारंटियों पर इनाम घोषित किया गया है।
इनमें थाना रांझी के अपराध क्रमांक 886/26 में अजय उर्फ कोटी पटेल, जगदीश पटेल एवं जसवंत उर्फ यशवंत पटेल पर प्रत्येक के लिए 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं थाना तिलवारा के अपराध क्रमांक 228/26 में फरार आरोपी सुमित उर्फ गौरव पटेल की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का पुरस्कार रखा गया है।
इसी प्रकार थाना रांझी के अपराध क्रमांक 744/26 में फरार आरोपी रितिक उर्फ निंजा हाथीठेल पर 3 हजार रुपये तथा थाना अधारताल के अपराध क्रमांक 610/19 में फरार आरोपी खाण्डव बेनिया पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसके अलावा थाना कोतवाली के तीन पुराने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में फरार वारंटियों पर भी 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। इनमें नरेन्द्र सिंह पटेल (अपराध क्रमांक 284/12), मिनहाज अहमद (अपराध क्रमांक 117/12) एवं सूर्यकांत बनिया (अपराध क्रमांक 121/13) शामिल हैं।
पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि घोषित पुरस्कार राशि संबंधित फरार आरोपी या वारंटी की गिरफ्तारी कराने अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

Tags
jabalpur