MP DESK - (जबलपुर) मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है जहां कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सोपा गया है जहां कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी का कहना है कि जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के ससुर व उनकी पत्नी विश्वविद्यालय में अध्यापन का कार्य कर रही है ऐसे में स्ट्रांग रूम जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय बनना संदेह के घेरे में नजर आता है...वही किसी विश्वविद्यालय में निर्माण कार्य भी चल रहा है मजदूरों का आना-जाना भी वहां लगा रहता है वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पर्याप्त इंतजाम कृषि विश्वविद्यालय में नहीं है जहां सीसीटीवी कैमरे भी अभी तक नहीं लगाए गए हैं ऐसे में जिला प्रशासन को स्ट्रांग रूम को कहीं अन्य स्थान पर बनाना चाहिए... वहीं कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी मध्य प्रदेश को भी स्ट्रांग रूम के संबंध में ईमेल के जरिए शिकायत दी गई है...

