MP DESK - (जबलपुर) : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवँ साँसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश मीडिया विभाग में नई नियुक्तियां की है। प्रदेश मीडिया विभाग में जबलपुर से श्री रविन्द्र पचौरी को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है। रविन्द्र पचौरी इसके पूर्व संभागीय मीडिया प्रभारी,जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व का निर्वहन कर चुके है उनके अनुभव और कार्यक्षमता के चलते उन्हें प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है।
पचौरी की नियुक्ति पर सभी जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों एवँ कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।
Tags
jabalpur

