MP POLITICS जबलपुर : उत्तर मध्य विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अभिलाष पांडे ने की प्रेसवार्ता,क्या कहा देखिये


MP DESK (जबलपुर) : भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी है और उत्तर मध्य विधानसभा से अभिलाष पांडे को मैदान में उतर गया है अभिलाष पांडे ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मैं भाजपा परिवार में सबसे छोटा हूँ मुझ पर वरिष्ठों का आशीर्वाद,स्नेह एवं मार्गदर्शन सदैव रहा हैं और उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी रूप में भी मुझे सभी वरिष्ठजनों का आशीर्वाद मुझे मिलेगा और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे यह बात उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री अभिलाष पांडे ने संभागीय मीडिया सेंटर सिविक सेंटर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

श्री पांडे ने कहा मेरे जैसे सामान्य परिवार से आने वाले कार्यकर्ता को उत्तर विधानसभा से पार्टी का प्रत्याशी बनाये जाने के लिए केंद्रीय, प्रदेश एवँ जबलपुर के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ और नेतृत्व को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार की जनहितकारी योजनाओ और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम उत्तर में कमल खिलाएंगे। उन्होंने कहा हमारा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी के नेतृत्व में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नये नये आयाम को हासिल किया हैं। मुझे पूर्ण आत्म विश्वास हैं कि कार्यकर्ता बंधुओ के मनोबल एवं भाजपा की डबल इंजन की विकास वादी सोच वाली सरकार द्वारा किये गए अनेकों अनेक शहर विकास के कार्य, शहरी छेत्र की योजनाएं , स्वच्छ्ता मिशन , एवं अन्य भागीरथी विकास कार्यो के आधार पर उत्तर मध्य विधानसभा में कमल का फूल खिलाकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशान्त तिवारी गोलू,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू, सह मीडिया प्रभारी रवि शर्मा उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post