MP POLITICS : जबलपुर - अनुशासन में रहने वाली भाजपा के संभागीय कार्यालय में क्यों हुआ जमकर प्रदर्शन

MP DESK - जबलपुर :




आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बाकी बची हुई सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की इसके तहत जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा से अभिलाष पांडे को प्रत्याशी बनाया गया है.इस सीट से तीन बार विधायक का चुनाव जीत चुके शरद जैन को इस बार टिकट नहीं दी गई वह पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विनय सक्सेना से हार चुके थे..उनके समर्थकों को उम्मीद थी की पार्टी इस बार भी उन्हें ही प्रत्याशी बनाएगी लेकिन अभिलाष पांडेय को प्रत्याशी घोषित करते ही उत्तर मध्य विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गुस्से में आ गए..बड़ी तादाद में नाराज कार्यकर्ता भाजपा के संभाग के कार्यालय में अंदर घुस गए इस दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी की एक बैठक चल रही थी लेकिन नाराज कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया और कार्यालय के अंदर घुसकर तोड़फोड़ भी शुरू कर दी बीच बचाव करने आए एक सुरक्षा कर्मी के साथ जमकर हाथापाई भी की गई..जबरदस्त हंगामा की वजह से संभागीय कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गई भाजपा के पदाधिकारी ने नाराज कार्यकर्ताओं को समझने का प्रयास किया लेकिन उनके गुस्से के आगे समझाइए बेकार साबित हुई..कार्यकर्ताओं ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ भी जमकर धक्का मुक्की की इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फट गए.. इस दौरान मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सुरक्षाकर्मी के साथ थी जमकर धक्का मुक्की थी गई..काफी देर तक चल हंगामा के बाद कार्यकर्ताओं को कार्यालय के बाहर निकल गया..कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के बीच टकराव का यह सिलसिला काफी देर तक चला..नाराज कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि वह बाहरी प्रत्याशी को बर्दाश्त नहीं करेंगे और यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक पार्टी उत्तर मध्य विधानसभा के किसी भी कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी घोषित नहीं करती...



Post a Comment

Previous Post Next Post