दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, रेल प्रशासन ने जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर एवं रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सेवाओं की अवधि को दिसंबर 2024 तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के समय, कोच कंपोजिशन और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन:
- ट्रेन संख्या 02198: जबलपुर से कोयंबटूर जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल, जो 28 जून 2024 तक अधिसूचित थी, अब 05 जुलाई 2024 से 27 दिसंबर 2024 तक चलेगी। (26 सेवाएं)
- ट्रेन संख्या 02197: कोयंबटूर से जबलपुर लौटने वाली साप्ताहिक स्पेशल, जो 01 जुलाई 2024 तक अधिसूचित थी, अब 08 जुलाई 2024 से 30 दिसंबर 2024 तक चलेगी। (26 सेवाएं)
रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन संख्या 01665: रानी कमलापति से अगरतला जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल, जो 27 जून 2024 तक अधिसूचित थी, अब 04 जुलाई 2024 से 26 दिसंबर 2024 तक चलेगी। (26 सेवाएं)
- ट्रेन संख्या 01666: अगरतला से रानी कमलापति लौटने वाली साप्ताहिक स्पेशल, जो 30 जून 2024 तक अधिसूचित थी, अब 07 जुलाई 2024 से 29 दिसंबर 2024 तक चलेगी। (26 सेवाएं)
उपर्युक्त स्पेशल ट्रेनों के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया [भारतीय रेल का इंग्रेजी वेबसाइट](https://enquiry.indianrail.gov.in) पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।