Jabalpur news: शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्व. राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजन में नोदारा ब्रिज स्थित प्रतिमा पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। संगोष्ठी सभा में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा, विधायक लखन घनघोरिया,सांसद प्रत्याशी दिनेश यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, पूर्व विधायक संजय यादव,युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह,ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश यादव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतुल नरेश बाजपेयी ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर झल्लेलाल जैन, मुकेश राठौर,डॉ. राजेन्द्र पिल्ले, इंदिरा पाठक तिवारी,पार्षद अमरीश मिश्रा,गुड्डू नवी,शिशात सिंह ठाकुर,इमरान हुसैन,संदीप जैन,सुमित चौहान,मीनाक्षी स्वामी,पूजा सिंह,सावित्री कश्यप,रीना विश्वकर्मा,हुकुमचंद जैन,श्याम सोलंकी,युवराज तिवारी,नरसिंह पहलवान,महेश श्रीवास्तव,पार्षद रामकुमार यादव,अनिल गुप्ता,सी.पी. खान,सुधीर चौरसिया,रवि शर्मा, राजकुमार सोनी, राकेश चक्रवर्ती, डॉ. प्रशांत मिश्रा, विवेक अवस्थी, अतुल जोसेफ, श्याम खंडेलवाल, रिजवान अली कोटी, टीकाराम कोस्टा, पलस मजूमदार, एजाज अंसारी, रवि राय, जगदीश बरक़ैया सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

उपस्थित कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी सभा का संचालन मनोज नामदेव तथा आभार प्रदर्शन विष्णु विनोदिया द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post