दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। भारतीय खबर प्राधिकृत ने भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में महिला चिकित्सा अधिकारी डा. खुशबू सोनी को उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया।
डा. खुशबू सोनी, जो मप्र मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के प्रांतीय संगठन के प्रदेश सचिव हैं, ने अपने चिकित्सा क्षमता और सेवाओं के माध्यम से जबलपुर और आगर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अनेक मामलों में विशेष चिकित्सा सेवाएं प्रदान की हैं, जिनसे समुदाय को बहुमुखी स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हुई हैं।
डा. खुशबू सोनी ने जिला चिकित्सालय आगर-मालवा में 19,281 नॉर्मल और 1,246 हाई रिस्क प्रसूतियों की चिकित्सा सेवाओं से महिलाओं को दर्द से राहत प्रदान की है। उन्होंने कोरोना महामारी के समय भी जिला चिकित्सालय में निरंतर सेवाएं प्रदान कर हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया है।
इस सम्मान समारोह में डा. खुशबू सोनी के उत्कृष्ट कार्यों को सराहा गया और उन्हें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने का सम्मान प्रदान किया गया।