दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी प्रमोद वर्मा (भापुसे 2001) की नवीन पदस्थापना की गई है। वे वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन, सागर तथा निदेशक, जे.एन.पी.ए., सागर के अतिरिक्त प्रभार में कार्यरत थे। उन्हें अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक, पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन, जबलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
Tags
jabalpur