Jabalpur News : इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, टैंकरों से जलापूर्ति करेगा नगर निगम

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नर्मदा जल प्रदाय योजना के अंतर्गत 120 एमएलडी रमनगरा जलशोधन संयंत्र के राइजिंग मेन में लगे 1200 एमएम के बटरफ्लाई वाल्व में लीकेज सुधार का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 26 सितंबर 2026 की सायंकालीन जलापूर्ति से 27 सितंबर 2026 की प्रातःकालीन जलापूर्ति तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

इस दौरान रमनगरा संयंत्र से भरी जाने वाली बिड़ला धर्मशाला, मेडिकल, त्रिपुरी, गुलौआ, राइट टाउन, रामेश्वरम, मनमोहन नगर, लक्ष्मीपुर, कोतवाली, मोतीनाला, आनंद नगर, लेमा गार्डन, सर्वोदय नगर, मदर टैरेसा, बेदी नगर, मिल्क स्कीम, किलकारी गार्डन, न्यू शोभापुर और राजीव नगर की टंकियों से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा अमृत योजना के अंतर्गत देवताल उच्चस्तरीय टंकियों से होने वाली जलापूर्ति भी प्रभावित होगी।

नगर निगम के कार्यपालन यंत्री जल कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुधार कार्य के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post