दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने नगद इनाम की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने, उनकी गिरफ्तारी के संबंध में सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्तियों को निर्धारित राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
पनागर के तीन आरोपियों पर 3-3 हजार का इनाम
पनागर थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 695/2026, धारा 333, 191(2), 296(ए), 351(2), 119(1), 3(5) बीएनएस में फरार आरोपी धर्मेन्द्र सिंह पिता ज्ञान सिंह उर्फ पप्पू ठाकुर (25 वर्ष), अस्सू नामदेव पिता शिवराम उर्फ गुड्डा नामदेव (23 वर्ष) और राज नामदेव पिता शिवराम उर्फ गुड्डा नामदेव (25 वर्ष), सभी निवासी मझगवां, की गिरफ्तारी पर प्रत्येक आरोपी के लिए 3-3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
रांझी के चोरी मामले में भी इनाम
रांझी थाने के अपराध क्रमांक 830/2025, धारा 331(1) बीएनएस में सीमेंट की छत तोड़कर मकान में घुसने और सोने-चांदी के जेवर तथा वाई-फाई कैमरा चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
पनागर में चोरी के अज्ञात आरोपी पर 3 हजार
पनागर थाने के अपराध क्रमांक 933/2026, धारा 331(4), 305(1) बीएनएस में घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर भी 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में सूचना या सहयोग देने वाले पात्र व्यक्ति को निर्धारित इनाम राशि प्रदान की जाएगी।
Tags
jabalpur
