दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लॉर्डगंज थाना क्षेत्र में रानीताल गेट नंबर-1 के पास गणेश पंडाल में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने मंगलवार तड़के करीब 4 बजे दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से सात जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 20 हजार 200 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पंडाल में काफी समय से जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार तड़के विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने घेराबंदी कर सात लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय राजपूत, राहुल चौबे, सत्यम श्रीवास, देवेंद्र कुमार सोधिया, आशीष पटेल, शिवा यादव और गोविंद सोनी के रूप में की है।
Tags
jabalpur
