दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लोकसभा सांसद आशीष दुबे संसद की कार्यवाही में शामिल होने के बाद 4 जुलाई, गुरुवार को जबलपुर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय रानीताल में उन्होंने आगंतुकों से मुलाकात की और जनता की समस्याओं को सुना। दुबे ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। सांसद दुबे ने अधिकारियों से चर्चा कर निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का तय समय सीमा के अंदर समाधान किया जाए और किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के निवारण के लिए भटकना न पड़े। सांसद ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।
Tags
jabalpur