दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच रेल यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। जबलपुर से रायपुर के बीच चलने वाली यह वंदे भारत ट्रेन दोनों राज्यों को सीधे और तेज़ रेल सेवा से जोड़ने वाली पहली प्रीमियम ट्रेन होगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन संचालन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं, लेकिन अभी तक औपचारिक टाइम टेबल तय नहीं हुआ है।
फिलहाल, वंदे भारत का रैक ट्रायल रन पर है, और नैनपुर व गोंदिया होकर रायपुर तक इसका मार्ग निर्धारित किया गया है।
प्रस्तावित शेड्यूल (अनौपचारिक)
सुबह 5:00 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन से रवाना
5:12 बजे मदन महल
6:49 बजे कछपुरा
9:10 बजे बालाघाट
10:24 बजे गोंदिया
11:55 बजे रायपुर पहुंचेगी
वापसी यात्रा
1:20 बजे रायपुर से रवाना
2:10 बजे दुर्ग
2:29 बजे राजनांदगांव
3:55 बजे गोंदिया
4:29 बजे बालाघाट
5:44 बजे नैनपुर
8:15 बजे जबलपुर स्टेशन पर समाप्त
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन संचालन की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।
Tags
jabalpur