News Update: भाजपा ने 9 राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा से प्रमुख नाम शामिल

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा उपचुनाव 2024 के लिए 8 राज्यों की 9 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने हरियाणा से किरण चौधरी और राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू को उम्मीदवार बनाया है। 

इससे पहले, चुनाव आयोग ने 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए 3 सितंबर को चुनाव कराने की घोषणा की थी। भाजपा ने इसके बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें असम से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी शामिल हैं।


कई सीटें वर्तमान सांसदों के लोकसभा चुनाव लड़ने या पार्टी बदलने के कारण खाली हुईं, जैसे ओडिशा में ममता मोहंता ने बीजू जनता दल (बीजेडी) छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसी प्रकार तेलंगाना में केशव राव ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाइन की, जिससे उनकी सीट खाली हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post